इस राज्य में सिर्फ 29 दिनों में आए 1 लाख मरीज, देखें अन्य राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

इस राज्य में सिर्फ 29 दिनों में आए 1 लाख मरीज, देखें अन्य राज्यों के आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 36,002,827 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,049,810 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 893592 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5906069 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 106490 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6,906,151 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Today Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70,496 नए मामले सामने आए और साथ ही इस दौरान 964 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट रिकवरी रेट 85.51 फीसदी है जबकि एक्टिव केस दर 12.93 फीसदी है। मृत्यु दर 1.54 फीसदी है। पॉजिटिविटी की दर 6.03 फीसदी है। आईसीएमआर आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 11,68,705 टेस्ट हुए जबकि अब तक कुल 8,46,34,680 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के 75,000 से अधिक मरीज प्रति दिन स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की तुलना में 6.3 गुना लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख के पार है। आपको बता दें कि मरीजों की संख्या 1 लाख पार होने में 126 दिन लगे थे और फिर 1 से 2 लाख होने में सिर्फ 65 दिन लगे थे। इसके बाद दो से तीन लाख मरीज महज 29 दिनों में सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटों में 2726 मामले आए।

आपको बता दें कि कोरोना मामले 2 मार्च को आया था। फिर 6 जुलाई को संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। 9 सितंबर को मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंची और अब 8 अक्टूबर को यह संख्या तीन लाख के पार हो गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

48661

684930

6128

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

190

3707

55

अरुणाचल प्रदेश

2778

8679

22

असम

30767

159836

794

बिहार

11447

180696

929

चंडीगढ़ 

1392

11344

186

छत्तीसगढ़

27427

106027

1158

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

105

3025

2

दिल्ली

22232

272948

5663

गोवा

4716

31902

484

गुजरात 

16465

127786

3538

हरियाणा

10867

126267

1548

हिमाचल प्रदेश 

2943

13597

238

जम्मू एंड कश्मीर 

11482

69020

1291

झारखंड

9272

80439

775

कर्नाटक

117162

552519

9675

केरल

90664

167256

930

लद्दाख

1299

3540

63

मध्य प्रदेश 

16788

122687

2547

महाराष्ट्र 

252438

1212016

39430

मणिपुर

2877

9719

83

मेघालय

2369

4832

60

मिजोरम

220

1937

0

नागालैंड

1155

5564

17

ओडिशा

26184

216984

974

पुडुचेरी

4727

25256

556

पंजाब

10775

107200

3747

राजस्थान

21382

129618

1605

सिक्किम

545

2650

51

तमिलनाडु

44437

586454

10052

तेलांगना

26374

180953

1208

त्रिपुरा

4197

23474

311

उत्तराखंड

7849

44808

702

उत्तर प्रदेश 

42552

378662

6245

वेस्ट बंगाल

28854

249737

5439

भारत में कुल मामले

893592

5606069

106490


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।